Recipe Tips: सावन के इस महीने में आप भी बनाकर खा सकते है मैंगो श्रीखंड

Shivkishore | Monday, 17 Jul 2023 02:22:50 PM
Recipe Tips: In this month of Sawan, you can also prepare and eat Mango Shrikhand

इंटरनेट डेस्क। सावन के इस पवित्र महीने में व्रत उपवास बहुत ज्यादा किए जाते है। ऐसे में आप भी अगर भगवान शिव की पूजा करते है तो आपके लिए व्रत के दौरान कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है तो आज आपके लिए लेकर आए है मैंगो श्रीखंड जो आपको बड़ा ही टेस्टी लगने वाला है।

सामग्री
आम - 4
दहीं - 4 कप
केसर - 10 से 12 धागे
चीनी - 5 चम्मच
पिस्ता - 3 चम्मच
बादाम - 3 चम्मच

विधि
आपको सबसे पहले एक सूती कपड़े को किसी बर्तन पर फैलाना है। इसमें दही डालें और कपड़े को मोड़ते हुए पोटली बनाकर गांठ बांध दें। इसके थोड़ी उचाई पर लटका दे। ताकि दही से पानी निथर जाए।

आपको तय समय के बाद पोटली खोलकर दही से बने चक्के को एक बर्तन में निकालना है। इस चक्के में आम का गूदा, इलायची पाउडर, केसर और शक्कर पाउडर मिलाना है। अब आपको  सभी सामग्री को अच्छी तरह से फेंटना है। तैयार आम श्रीखंड को सर्विंग बाउल में निकालें और इस पर पिस्ता, बादाम छिड़कर फ्रिज में 2 घंटे के लिए रख दें। मजे से श्रींखड खाए।

pc- aaj tak



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.