Recipe Tips: एक बार बना ले आप भी गाजर-मटर का पुलाव, बनाते रहेंगे बार बार

Samachar Jagat | Saturday, 10 Feb 2024 02:25:52 PM
Recipe Tips: Make Carrot-Pea Pulao once, you will keep making it again and again.

इंटरनेट डेस्क। चावल से हमारे यहां कई तरह की डिश बनती है, लेकिन पसंद सबकों अधिकतर पुलाव ही आते है। ऐसे में पुलाव भी कई तरह के बनते है। लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए है गाजर-मटर का पुलाव बनाने की रेसिपी तो आए जानते है इसके बारे में।

सामग्री 
चावल - 2 से 3 कप (भिगोकर रखे हुए)
गाजर -1 कप
मटर - 2 कप
घी - 2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
अदरक - 1 छोटा पीस
प्याज - 1 मध्यम आकार का
लहसुन - 6 कलियां
उड़द दाल वडियां - 2 चम्मच 
गरम मसाला - आधा चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
नमक 

विधि 
आपको एक पैन में घी गरम करना है और इसमें प्यौज, जीरा डालना है और अब अदरक, लहसुन को कूटकर डालना है और भूरा होने तक पकाना है। अब इसमें भिगोए हुए चावल, गाजर, मटर, गरम मसाला, हल्दी और अन्य सामग्री डालकर पकाना है। आपको इसमें थोड़ा पानी डालकर पकाते रहना है। जब सब्जियां और चावल आधे पक जाए तो अब पानी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं। अब 10 मिनट के लिए ढक दे और पकने दे। तैयार है आपका पुलाव।

pc- chefinyou.com/



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.