Recipe Tips: गर्मी के मौसम में बना लें सेब का स्वादिष्ट जूस, ये है बनाने की विधि

Hanuman | Tuesday, 07 May 2024 12:59:12 PM
Recipe Tips: Make delicious apple juice in the summer season, this is the method to make it

इंटरनेट डेस्क। क्या आपने अभी सेब के जूस का स्वाद लिया है? नहीं तो आज हम आपको घर पर ही ये स्वादिष्ट जूस बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। इसे बनाना आसान है। 

जरूरी सामग्री: 
हरे सेब - छह
ताज़े पुदीने के पत्ते - तीस
नींबू का रस - तीन चम्मच
ग्रीन ऐपल सिरप - डेढ़ कटोरी
बर्फ के टुकड़े - आवश्यकतानुसार

इस प्रकार से बना लें आप: 
-सबसे पहले सेब और पुदीना के पत्तों को बर्फ के टुकड़ों के साथ पीसकर दरदरा मिक्चर तैयार कर लें। 
- अब गिलास में बर्फ डालकर इसमें नींबू का रस और ग्रीन ऐपल सिरप मिला लें।
-अब मिक्चर को छानकर इसे गिलास में डाल लें। 
-अब आप जूस को नींबू के स्लाइस और पुदीना की पत्तियों से गर्निश कर स्वाद लें। 
-ये जूस आपको बहुत ही पसंद आएगा।

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.