Recipe Tips: इस विधि से बना लें रागी का स्वादिष्ट हलवा, ये चीजें जरूर ही डालें

Samachar Jagat | Monday, 22 Apr 2024 02:13:04 PM
Recipe Tips: Make delicious ragi halwa with this method, definitely add these things

इंटरनेट डेस्क। हलवा कई चीजों से बनाया जा सकता है। आज हम आपको रागी का स्वादिष्ट हलवा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसे बनाना आसान है। 

जरूरी सामग्री: 
रागी का आटा - डेढ़ कप
दूध - छह कप
ड्राई फू्रट्स - तीन टेबल स्पून
इलायची पाउडर - डेढ़ टी स्पून
देसी घी - छह टेबल स्पून
चीनी - स्वादानुसार

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले एक कड़ाही में देसी घी गर्म कर इसमें रागी का आटा फ्लेम धीमी कर सेंक लें। 
-रंग सुनहरा होने पर इसमें दूध डालकर पांच मिनट तक पका लें। 
- अब थोड़ा देसी घी, इलायची पाउडर और स्वादानुसार चीनी मिला कर पका लें। 
- रागी का हलवा कड़ाही छोडऩे के बाद ड्राई फू्रट्स डाल दें।
- इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट रागी का हलवा बन जाता है।

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.