Recipe Tips: खजूर और ओट्स का मिल्क शेक इस विधि से बना लें आप

Samachar Jagat | Tuesday, 30 Apr 2024 02:59:59 PM
Recipe Tips: Make milk shake of dates and oats with this method

इंटरनेट डेस्क। शेक कई चीजों से बनाया जा सकता है। आज हम आपको खजूर और ओट्स का मिल्क शेक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपने शायद ही कभी चखा होगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

सामग्री -
खजूर - तीस
दूध - तीन कप
ओट्स - छह चम्मच
शहद - तीन छोटा चम्मच 
इस विधि से बना लें खजूर और ओट्स का मिल्क शेक:
- एक बर्तन में एक कप दूध में खजूर को भिगो लें। 
- अब पैन में ओट्स को ब्राउन होने तक भूनें।
- ओट्स को खजूर के साथ एक ब्लेंडर में ग्राइंड कर लें।
- अब इसमें बचा हुआ दूध डालकर मिला लें। 
-इस प्रकार से आपका खजूर और ओट्स मिल्क शेक तैयार हो जाता है।
-आप इसका शहद डालकर स्वाद लें। 

PC: lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.