Recipe Tips: इस आसान विधि से घर पर बना लें मग ढोकला, ये चीजें जरूर ही डालें

Samachar Jagat | Friday, 10 May 2024 12:41:07 PM
Recipe Tips: Make Mug Dhokla at home with this easy method, definitely add these things

इंटरनेट डेस्क। वीकेंड पर बहुत से लोग घर में कुछ स्पेशल डिश बनाते हैं। ढोकला गुजरात की एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है। आज हम आपको घर पर ही ये स्वादिष्ट डिश बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। हम आपको मग ढोकला बनाने की विधि बताएंगे। आपको वीकेंड पर इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा।

जरूरी सामग्री:  
चार कप - बेसन
दो कप - दही
दो छोटी चम्मच - हल्दी
छह छोटी टी स्पून- ईनो
चार बारीक - कटी हरी मिर्च
स्वादानुसार नमक
एक कप- पानी
राई
करी पत्ता
चार छोटी टी स्पून- अदरक का पेस्ट
चार बड़ी टी स्पून- चीनी
चार बड़ी टी स्पून- तेल

इस विधि से बना लें आप: 
-सर्वप्रथम एक बर्तन में बेसन डालकर इसमें गाढ़ा दही मिला लें। 
- अब अलग से अदरक का पेस्ट तैयार कर लें। 
- इस दौरान चीनी और हल्दी को बेसन के घोल में डालकर अच्छे से मिला लें।
-इसमें अदरक का पेस्ट भी मिक्स कर लें। 
-इसके बाद इसमें तेल, नमक और पानी डालकर मिश्रण तैयार कर लें। 
- अन्त में इसमें ईनो मिला लें। 
- अब माइक्रोवेव सेफ कप को तेल ग्रीस कर इसमें घोल डाल दें।
- अब इस कप को तीन मिनट तक ओवन में रखना होगा। 
- वहीं एक पैन में तेल गर्म कर राई, करी पत्ते और मिर्च चटका लें। 
- अब इसमें चीनी और पानी डाल दें। 
- अब इस इस मिश्रण को ढोकले में डाल दें।
- इस प्रकार से आपको स्वादिष्ट मग ढोकला बन जाता है। 
-इसका आप हरे धनिए से गार्निश कर स्वाद ले सकते हैं। 

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.