Recipe Tips: अखरोट की बर्फी दीपावली पर बना लें आप, होती है बहुत ही स्वादिष्ट 

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Nov 2023 02:59:43 PM
Recipe Tips: Make Walnut Barfi on Diwali, it is very tasty

इंटरेनट डेस्क। अखरोट सेहत के लिए बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसकी स्वादिष्ट बर्फी भी बनाई जा सकती है। आज के समय में लोग अखरोट की बर्फी खरीदना ही ज्यादा पसंद करते हैं। आप दीपावली पर ये बर्फी आसानी से बना सकते हैं। 

जरूरी सामग्री:
1 कप अखरोट
4 टेबलस्पून चीनी
1 चुटकी जायफल पाउडर
2 टीस्पून घी
4 टेबलस्पून मिल्क पाउडर
4 टेबलस्पून दूध

ये है विधि: 
- सर्वप्रथम एक कटोरे में दूध, मिल्क पाउडर, जायफल पाउडर और चीनी को मिलाना होगा। 
- वहीं दूसरे माइक्रोवेव सेफ कटोरे में अखरोट और घी मिलाकर इस मिश्रण को तीन मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें। 
- अब इसमें दूध वाला मिश्रण मिलाकर इसे दो मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें। 
- घी से चिकनी ट्रे में इस मिश्रण को फेला दें। 
-एक घंटे बाद इसे इच्छानुसार काट लें।
-इस प्रकार से आपकी अखरोट की बर्फी बन जाती है। 

PC: youtube



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.