Recipe Tips: आप भी बना सकते है व्रत में फलाहारी पराठा, जाने इसकी रेसिपी

Samachar Jagat | Wednesday, 05 Jul 2023 02:15:22 PM
Recipe Tips: You can also make Falahari Paratha during fasting, know its recipe

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में हर कोई भगवान शिव की पूजा अर्चना करता है। ऐसे में आप भी पूजा के साथ साथ व्रत भी करते है तो आज आपके लिए फलाहार में लेकर एक ऐसी रेसिपी जो आपको जरूर पसंद आएगी। तो व्रत में आप  बना सकते है फलाहारी पराठा, जानते है रेसिपी।

सामग्री
राजगीर का आटा
साबूदाने का आटा
उबला हुआ आलू 
सेंधा नमक
काली मिर्च पावडर
घी

विधि 
आपको एक बड़े बाउल में राजगीर का आटा, साबूदाने का आटा लेना है। इसके बाद उबला आलू ले ले। आलू को आप मैश कर ले। इसके बाद इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद थोड़े पानी की सहायता से आटा गूंथ लें। इसके बाद इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालें और आटे को 10 मिनट के लिए रख दें। अब आपको लोइयां बनानी है और उन्हें बेलना है। इसके बाद हल्की आंच पर घी डालकर सेक लें। तैयार है आपका पराठा।

pc- haribhoomi.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.