Recipe Tips: आप भी बना सकते है घर पर ही 'वेजिटेबल मोमोज' स्वाद नहीं भूल पाएंगे

Shivkishore | Friday, 16 Jun 2023 02:49:17 PM
Recipe Tips: You can also make 'Vegetable Momos' at home, you will not forget the taste

इंटरनेट डेस्क। स्ट्रिट फूड खाने का मन हर किसी का होता है और उसमें भी आपको अगर वेजिटेबल मोमोज़ मिल जाए तो फिर उसका तो कहना ही क्या है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है वेजिटेबल मोमोज बनाने की रेसिपी। 

सामग्री
मैदा - 2 कटोरी
लहसुन 5 कलियां (कद्दूकस की हुईं)
प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
नमक 
पत्तागोभी 1/2 (बारीक कटी हुई)
पनीर - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
काली मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून

विधि

एक बर्तन में मैदा डालें और उसमें थोड़ा सा नमक डालकर पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद आप पत्तागोभी, पनीर को कस लें। प्याज, लहसुन, हरा धनिया भी बारीक काट ले। इन सभी चीजों को एक बड़ी बाउल में डालकर अच्छे से मिक्स कर ले।

अब आपको इसमें काली मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा सा तेल डालकर मिलाना है। अब मैदे का आटा लें और उसकी लोई तोड़कर पतली पूरी के आकार की बेल लें। इसमें मोमोज की स्टफिंग रखें और शेप देते हुए बंद कर दें।

अब मोमोज स्टीम पॉट लें और उसके आधे से ज्यादा हिस्से में पानी भरकर गैस पर चढ़ा दें। फिर सेपरेटर पर तैयार किए मोमोज रखें और उन्हें स्टीम में पकने दें। इसके बाद मोमोज को बर्तन से निकाल लें और आराम से खाए।

pc- geekrobocook.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.