Skin Care Tips: अंडर आर्म्स के कालेपन के कारण नहीं पहन रहे हैं स्लीवलेस कपड़े तो अपना लें घरेलू उपाय 

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Apr 2024 09:26:03 AM
Skin Care Tips: If you are not wearing sleeveless clothes due to dark underarms, then use this home remedy

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को बिना स्लीव यानी स्लीवलेस कपड़े पहना पंसद होता है, लेकिन कुछ लोग अंडर आर्म्स के कालेपन की समस्या के कारण ऐसा नहीं कर पाते हैं। इसके कारण उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है।

इस प्रकार की परेशानी होने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें बहुत अधिक पसीना आना, डेड स्किन सेल्स का जमा हो जाना, टाइट कपड़े पहनने के कारण स्किन का रगड़ खाना , शेविंग आदि कारण शामिल हैं। आज हम आपको इस परेशानी को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आप इन्हें अपनाकर इस परेशानी से जल्द ही छूटकारा पा सकते हैं। 

नींबू का रस: 
इस परेशानी का दूर करने के लिए नींबू बहुत ही उपयोगी है। नींबू का रस ब्लैक अंडर आर्म से छुटकारा दिलाने में सहायक है। इसके लिए आप नींबू के रस को कुछ देर तक अंडर आर्म्स पर लगा लें। इसके बाद पानी से इसे धो लें। ये उपाय करने से स्किन पर जमा डेड सेल्स को हटाने में सहायता मिलेगी। 

एलोवेरा जेल: 
एलोवेरा जेल भी हमारी तत्वा के लिए कई प्रकार से लाभकारी होती है। आप इसकी पत्तियों को काटकर छील लें। इसके बाद आप इसके स्लाइस काटकर इनसे थोड़ी देर अंडर आर्म्स की मसाज करें और फिर इसे आधे मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने पर इसे गुनगुने पानी से धो लें। एक सप्ताह तक लगातार ऐसा करने से आपकी ये परेशानी दूर हो जाएगी। इस उपाय से त्वचा का कलर नॉर्मल होने के साथ-साथ स्किन टोन्ड भी हो जाएगी। 

PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.