Summer Drink Recipe: घर पर ही बनाए टेस्टी बनाना शेक, ये है आसान तरीका

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2023 11:43:24 AM
Summer Drink Recipe: Make Tasty Banana Shake at home, this is the easy way

इंटरनेट डेस्क। केला जिसे बनाना भी कहा जाता है वो खाने में बहुत ही लाभदायक होता है। लेकिन आप अगर इसका जूस या फिर शेक बनाकर पीते है तो ये और भी स्वादिष्ट लगता है। ऐसे में आज हम आपकों बताने जा रहे इन गर्मियों में राहत पाने के लिए बनाना शेक बनाने की रेसिपी।

सामग्री 
 

2 केले
एक गिलास ठंडा दूध
अखरोट के टुकड़े
बर्फ 

विधि 

आपकों बनाना शेक बनाने के लिए सबसे पहले केले के छिलके उतारने है और केले को छोटे टुकड़ों में काट लेना है। इसके बाद आपकों केले के टुकड़े, दूध और चीनी को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से फेंट लेना है। अब इसमें आपकों अखरोट डालकर एक बार और अच्छे से फेंटना है। आपका बनाना शेक तैयार है आप चाहे तो इसमें बर्फ भी डाल सकते है, अब गिलास में शेक डाले और उपर से थोड़े से अखरोट के टुकड़े डालकर सर्व करें। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.