Summer Recipe Tips: घर पर मेहमानों का स्वागत करें आप भी मैंगो लस्सी के साथ

Samachar Jagat | Wednesday, 12 Apr 2023 03:09:52 PM
Summer Recipe Tips: Welcome guests at home with Mango Lassi

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम हो और उपर से मिल जाए आपकों पीने के लिए लस्सी तो फिर उसका कहना ही क्या है। वैसे लस्सी कई फलेवर में बनती है और आज हम जिस फलेवर की बात कर रहे है वो है मैंगो लस्सी। आम इस समय आपकों बाजार में आराम से मिल जाएंगा ऐसे में आपकों बता रहे है मैंगो लस्सी बनाने की रेसिपी।

सामग्री
आम - 5
दही - 3 कप
चीनी - 6 चम्मच
इलायची पाउडर - 1 टी स्पून
पुदीने के पत्ते - 3

विधि
आपकों मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर उसका गूदा एक बर्तन में निकालना है। इसके बाद एक ब्लेंडर में आम का गूदा और दही डाले इसमें चीनी और इलायची पाउडर डाले और थोड़ा पानी डालकर ब्लेंड कर दें। दो मिनट बाद आपकों मिक्सी को बंद कर देना है। अब ब्लेंडर से लस्सी को निकालकर एक अलग बर्तन में डाल दें। कुछ देर तक फ्रिज में रखे और उसके बाद पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर सर्व करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.