Summer Recipe: आप भी घर आने वाले मेहमानों का स्वागत करें कर्ल्ड मिल्क शेक से

Samachar Jagat | Monday, 01 May 2023 11:22:35 AM
Summer Recipe: You too welcome the guests coming home with curled milk shake

इंटरनेट डेस्क। मौसम गर्मियां का चल रहा है और आप भी इस मौसम में कुछ ना कुछ ठंडा पीने के बारे में सोच रहे होंगें आपका भी मन होगा की कुछ अच्छा पीने को मिल जाए तो गर्मी से राहत मिल जाए। ऐसे में आज आपके लिए लेकर आए है हम कर्ल्ड मिल्क शेक विद वनीला फ्लेवर की रेसिपी जो आपकां जरूर पसंद आएगी।

सामग्री
1 लीटर दूध
250 ग्राम चीनी
मीठा खाने वाला हरा रंग
बारीक मेवा,
वनीला एसेंस
बर्फ
1 कप क्रीम
1 छोटा चम्मच इलायची पावडर
4 केसर के धागे

विधि 
आपकों सबसे पहले दूध में चीनी मिलाकर अच्छे उबाल लेना है। इसके बाद आपकों इसे ठंडा करना है और इसमें इलायची पावडर, एसेंस और क्रीम मिलानी है। इसके बाद आप इसे तीन हिस्सों में कर ले। 

आपकों एक हिस्से में हरा रंग मिलाना है। दूसरे में केसर मिलाना है और तीसरे को आपकों सफेद ही रखना है, या फिर आप चाहे तो मीठा पीला कलर भी एड कर सकते है। अब इन्हें आप फ्रीजर में रख दे। ठंडा होने के बाद सर्व करें।

pc-youtube.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.