फेसपैक लगाते वक़्त इन टिप्स पर ध्यान जरूर दे 

Samachar Jagat | Thursday, 20 Oct 2016 08:41:37 AM
Tips to apply face-pack

चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए आप भी फेसपैक का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन फेसपैक लगाते समय आप कई गलतियां करते हैं जो आपके चेहरे को बहुत नुकसान पहुंचाता है। फेसपैक को नहाने के बाद ही लगाएं तभी आप इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं। नहाने के बाद चेहरे के रोमछिद्र खुल जाते हैं। इससे फेसपैक त्वचा के अंदर तक पहुंचकर इसकी रौनक बढ़ाता है।खूबसूरत दिखना हर किसी को पसंद होता है। एेसे में लड़कियां अपने चेहरे की सुदंरता को बरकरार रखने के लिए कई तरह के फेसपैक इस्तेमाल करती हैं। कई बार फेसपैक को लगाते समय आप कुछ एेसी गलतियां कर देती है जिससे आपके चेहरे को नुकसान पहुंचता है। आज हम आपको कुछ एेसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जो अक्सर लड़कियां फेसपैक लगाते समय करती हैं।  

1. फेसपैक को हमेशा नहाने के बाद लगाएं। नहाने के बाद त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते है, जिससे फेसपैक का असर अधिक होता है।

2. हम अक्सर फेसपैक को अच्छी तरह सूखने के बाद धोते है लेकिन एेसा करने से त्वचा की नमी कम हो जाती है। कई बार चेहरे पर झुर्रियां आ जाती है। 

3. फेसपैक को लगाने के बाद चेहरे पर गुलाबजल जरूर लगाएं। इससे त्वचा का निखार बढ़ता है।

4. चेहरे पर फेसपैक लगाने के बाद बात मत करें। बात करने से चेहरा खिंच जाता है, जिससे त्वचा ढीली हो जाती है।

5. चेहरे से फेसपैक लगाने का बाद कुछ देर के लिए साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। 

6.फेसपैक को ब्रश से लगाने की जगह मसाज करते हुए लगाएं। इससे फेसपैक चेहरे के अंदर तक पहुंचकर ग्लो लाता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.