Travel Tips: हनीमून के लिए बेस्ट है औली, इन कारणों से यादगार बन जाएगा टूर

Samachar Jagat | Thursday, 02 Nov 2023 11:02:26 AM
Travel Tips: Auli is best for honeymoon, due to these reasons the tour will become memorable

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग सर्दी के मौसम में घूमना पसंद करते हैं। अगर आपका सर्दी मौसम में कही पर घूमने का प्लान है तो आप औली जा सकते हैं, जो उत्तराखंड का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है।

सर्दियों में हनीमून पर जाने के लिए ये देश की बेस्ट जगहों में से एक है। गढ़वाल क्षेत्र में समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस पर्यटक स्थल पर अपने पार्टनर के साथ घूमने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा। ये स्कीइंग डेस्टिनेशन भी है।

ये रमणीय पहाड़ी स्थल अपनी चमक और बर्फ से ढकी पहाडिय़ों के कारण हमेशा से ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहता है।

औली में आपको अपने पार्टनर के साथ औली झील, कुआरी पास, नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान, त्रिशूल पीक, जोशीमठ और चिनाब झील आदि पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। वहीं आप यहां पर पार्टनर के साथ स्कीइंग, कैम्पिंग, कुरी पास ट्रेक, रोपवे राइड और बर्ड वॉचिंग का भी मजा ले सकते हैं। 

PC: herzindagi



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.