Travel Tips: त्र्यंबकेश्वर मंदिर में एक जरूर ही करें भगवान भोलेनाथ के दर्शन, इस कारण यादगार बनेगा टूर

Samachar Jagat | Monday, 01 Apr 2024 12:13:17 PM
Travel Tips: Do visit Lord Bholenath in Trimbakeshwar Temple, this will make the tour memorable

इंटरनेट डेस्क। भारत के कई मंदिर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम आपको  देश के एक मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा।

आज हम आपको भगवान शिव को समप्रित त्र्यंबकेश्वर मंदिर के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं, जो नासिक जिले में त्र्यंबकेश्वर तहसील के त्र्यंबक नगर में स्थित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है। आपको बता दें कि ये देश में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

नासिक शहर से 28 किमी दूर इस मंदिर में भगवान के दर्शन कर आपका दिल खुश हो जाएगा। इस मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए दूर -दूर से श्रद्धालु आते हैं। आपको भी एक बार इस मंदिर में भगवान के दर्शन जरूर ही करने चाहिए।

इस मंदिर की बनावट को देखकर ही आप हैरान रह जाएंगे। आपको यहां पर अन्य पर्यटक स्थलों का दीदार भी करने का मौका मिलेगा। नासिक अपने पर्यटक स्थलों के कारण भी दुनिया में प्रसिद्ध है।

PC: holidayrider
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.