Travel Tips: बीर बिलिंग में लें पैराग्लाइडिंग का मजा, यादगार बन जाएगा टूर

Samachar Jagat | Saturday, 25 Nov 2023 11:36:27 AM
Travel Tips: Enjoy paragliding in Bir Billing, the tour will become memorable

इंटरनेट डेस्क। घूमने के हिसाब से सर्दी के मौसम को शानदार माना जाता है। इस मौसम में बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते हैं। अगर आपका आगामी समय में घूमने का प्लान तो हिमाचल प्रदेश जा सकते हैं।

यहां पर बीर बिलिंग बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये स्थान साहसिक खेलों जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रेक और मैडिटेशन के शहर के रूप में काफी प्रसिद्ध है। इसे पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व के सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है। हिमाचल प्रदेश के इस शहर द्वारा प्रतिवर्ष वल्र्ड पैराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी की जाती है। ये स्थान अपने पर्यटक स्थलों के कारण भी प्रसिद्ध है।

अगर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करना है तो आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लें। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती सभी को बहुत ही पंसद आएगी। 

PC: holidayrider



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.