Travel Tips: गर्मी के मौसम में लें गोवा के इन दो खूबसूरत बीचेज पर घूमने का मजा

Samachar Jagat | Thursday, 18 Apr 2024 12:38:40 PM
Travel Tips: Enjoy visiting these two beautiful beaches of Goa in the summer season

इंटरनेट डेस्क। गोवा अपने सुन्दर समुद्री तटों के कारण दुनिया मेें प्रसिद्ध है। इसी कारण तो गर्मी के मौसम बड़ी संख्या में पर्यटक गोवा जाना पसंद करते हैं। देश के इस राज्य में बड़ी संख्या में समुद्री बीच हैं। अगर आपका गर्मी के इस मौसम में पार्टनर के साथ कहीं जाने का प्लान है तों यहां पर जा सकते हैं। आज हम आपको यहां कुछ प्रसिद्ध समुद्री बीचेज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।  

मोरजिम बीच
गोवा का ये बीच बहुत ही खूबसूरत है।  पणजी के उत्तर में स्थित ये समुद्री तट तेजी से पर्यटको में लोकप्रिय हो रहा है। यहां पर आप बर्ड वॉचिंग का मजा ले सकते हैं। यहां के लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुए के घोंसले का घर भी आकर्षण का केन्द्र रहते हैं।  इस बीच पर आप समुद्री रेत में मस्ती भी कर सकते हैं। यहां छोटी-छोटी लकड़ी और बांस की झोपडिय़ां आपको बहुत ही पसंद आएंगी। ये विदेशियों का पसंदीदा स्थल है।

बागा बीच
 मोरजिम के थोड़ा आगे दक्षिण दिशा में स्थित बागा बीच पर आपको अलग ही रौनक देखने को मिलेगी। यहां का एकदम शांत माहौल और प्यारा वातावरण आपको बहुत ही पसंद आएगा।  इस बीच पर आप जेट स्की, स्पीड बोट, बनाना राइड आदि का मजा ले सकते हैं। यहां की नाइट लाइफ आपको बहुत ही पसंद आएगी। गोवा का ये खूबसूरत बीच अपने स्वादिष्ट सी फूड, नाईट लाइफ, टीटो और मेंबोस नाइट क्लब और मैकीज सैटरडे नाइट के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां की यात्रा आपके लिए यादगार साबित होगी।

PC: holidayrider, jagran., holidayrider



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.