Travel Tips: पंचपुला में एक साथ बहती हैं पांच धाराएं, इस कारण है ये विश्व प्रसिद्ध 

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Nov 2023 11:32:13 AM
Travel Tips: Five streams flow together in Panchpula, this is why it is world famous

इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में घूमने के हिसाब से हिमाचल प्रदेश बहुत ही शानदार जगह है। अगर आपका आगामी समय में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर चले जाएं। आज हम आपको यहां के पंचपुला के बारे में जाककारी देने जा रहे हैं, जो हरे देवदार के पेड़ों के आवरण से घिरा एक खूबसूरत झरना है।

इसकी गितनी हिमाचल प्रदेश के डलहौजी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में होती है। पंचपुला में पांच धाराएं एक साथ बहती हैं। पंचपुला के द्वारा मुख्य धारा डलहौजी के आसपास की विभिन्न जगहों में पानी की पूर्ति की जाती है।

ये स्थान ट्रेकिंग और अपने खूबसूरत दृश्यों के कारण प्रसिद्ध है। यहां पर महान क्रांतिकारी सरदार अजीत सिंह (शहीद भगत सिंह के चाचा) की याद में एक समाधि (स्मारक) भी बनी हुई है। यहां पर जाने से आपकी हिमाचल प्रदेश की यात्रा यादगार बन जाएगी। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC: holidayrider 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.