Travel Tips: मानसूनी मौसम में आप भी जाना चाह रहे है घूमने तो बना ले यहां का प्लान

Samachar Jagat | Monday, 10 Jul 2023 10:40:37 AM
Travel Tips: If you also want to go during the monsoon season, then make a plan here

इंटरनेट डेस्क। मानसून की बारिश चल रही है और इस बारिश में लोगों को घूमने का मन खूब करता है। ऐसे में आप भी अगर एक दो दिन के टूूर पर कही जाने का मन बना रहे है तो फिर आपको भी देर नहीं करनी चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बता रहे है की आप कहा जा सकते है। 

ओखला पक्षी अभयारण्य
इस मानसून के मौसम में आप ओखला पक्षी अभयारण्य घूमने जा सकते हैं। यह नोएडा में स्थित एक बेहतरीन जगह है। यहां घूमने से आपका मन खुश हो जाएगा और आपको यह जगह पसंद भी आएगी। बता दें की इस जगह को पक्षियों के लिए स्वर्ग कहा जाता है। यहां आपको खूब सारे प्रवासी पक्षी देखने को मिलेंगे।

ताजमहल
इसके साथ ही आप जाना चाहते है तो आप इस मौसम में आगरा का प्लान भी बना सकते है। आगरा में आप ताजमहल देख सकते है। इसको देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। ऐसे में इस मौसम में आपको यह जगह देखने का मजा आ जाएगा। 

pc- yometro.com,holidayrider.com, tv9 bharatvarsh



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.