Travel Tips: जा रहे है विदेश घूमने तो फिर इन जगहों पर जाना नहीं भूले

Samachar Jagat | Thursday, 21 Sep 2023 12:08:52 PM
Travel Tips: If you are going abroad then do not forget to visit these places.

इंटरनेट डेस्क। आप घूमने का प्लान बना रहे है और आप चाहते है की अबकी बार विदेश की यात्रा की जाए और ऐसी जगहों की यात्रा की जाए जहां आप घूमने के साथ साथ वहां के मंदिरों के दर्शन भी कर सकें तो आज आपको बता रहे है ऐसे देशों के बारे में जहां आप घूमने के साथ साथ वहां के मंदिरों के दर्शन भी कर सकते है और वो भी भगवान शिव के।

नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर
आप इस बार की यात्रा नेपाल की कर ले। इस मंदिर का संबंध पांडवों से हैं और ये भगवान शिव को समर्पित है। आप नेपाल आ रहे है तो आप राजधानी काठमांडू में मौजूद इस मंदिर के दर्शन जरूर करें। इस मंदिर में शिव की प्रसिद्ध प्रतिमा है जिसे बड़ी रौचक धार्मिक कथा जुड़ी हुई है।

श्रीलंका में है मुन्नेस्वरम मंदिर
इसके साथ ही आप श्रीलंका भी घूमने जा सकत है। इस मंदिर का संबंध भगवान राम और रावण से माना जाता है। जानकारों की माने तो भगवान राम ने रावण पर जीत हासिल करके यहीं पर भगवान शिव की पूजा की थी। ऐसे में आप श्रीलंका घूमने आ रहे है तो यहां इस मंदिर के दर्शन भी कर सकते है।  

pc- isha.sadhguru.org,naidunia,sanatan.org



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.