Travel Tips: घूमने के लिए झारखंड भी है बहुत ही शानदार राज्य, इन जगहों पर जाना ना भूले

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Feb 2023 03:36:00 PM
Travel Tips: Jharkhand is also a wonderful state to visit, do not forget to visit these places

इंटरनेट डेस्क। मौसम गर्मियों का शुरू हो चुका है। मार्च महीने की शुरूआत हो चुकी है और उसके साथ ही अब बच्चों की भी स्कूल की छुट्टियां आने वाली है और आप भी घूमने की तैयारी कर रहे है तो आपकों बता रहे है की आप कहा जा सकते है। ऐसे में आपकों इस बार झारखंड राज्य का रूख करना चाहिए।

बाबा बैद्यनाथ मंदिर
आप अगर झारखंड आ रहे है तो फिर आपकों देवघर जरूर आना चाहिए। देवघर में मौजूद बाबा बैद्यनाथ मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ऐसे में आपकों यहां की एक बार यात्रा जरूर करनी चाहिए।  वहीं देवघर में स्थित नंदन पहाड़ और सत्संग आश्रम भी मशहूर है। यहां हजारों की संख्या में पयर्टक पहुंचते है।

जमशेदपुर
इसके साथ ही आप झारखंड के जमशेदपुर में भी जा सकते है। खबरों की माने तो शहर का नाम टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा के नाम पर रखा गया है। यहां आप जुबली पार्क, दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और टाटा स्टील जूलोजिकल पार्क की सैर कर सकते हैं। इन सबकों देखने यहां हर साल सैलानी पहुंचते है। 
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.