Travel Tips: एक बार जरूर ही देखें कर्नाटक का बादामी गुफा मंदिर, बना लें प्लान

Samachar Jagat | Saturday, 28 Oct 2023 11:36:47 AM
Travel Tips: Must visit Badami Cave Temple of Karnataka once, make a plan

इंटरनेट डेस्क। क्या कभी आपने कर्नाटक के बागलकोट जिले में स्थित दर्शनीय स्थल बादामी गुफा मंदिर का दीदार किया है? नहीं तो आज ही इन मंदिर को देखने के लिए घूमने का प्लान बना लें। आप दीपावली की छुट्टियों में इस मंदिर को देखने जा सकते हैं। इसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। भगवान विष्णु को समर्पित ये मंदिर अपनी खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है।

यहां पर चार गुफाओं में से तीन हिन्दू धर्म और एक जैन धर्म से सम्बंधित है।  अगत्स्य झील के किनारे पर स्थित बादामी लाल पत्थरों की एक आकर्षित घाटी में स्थित इस मंदिर की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। 

यहां पर आप प्राचीन गुफाओं में स्थित मंदिर, किले और नक्काशी का दीदार कर सकते हैं। यहां की द्रविड़ वास्तुकला सभी को प्रभावित करेगी। इतिहासकारों के अनुसार, बादामी किसी समय चालुक्य राजवंश की राजधानी हुआ करती थी। यहां जाने का आपका टूर यादगार बन जाएगा। 

PC: holidayrider



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.