Travel Tips: हनीमून के लिए शानदार जगह है पूवार, आज ही बना लें प्लान 

Samachar Jagat | Thursday, 16 Nov 2023 12:18:54 PM
Travel Tips: Poowar is a great place for honeymoon, make plans today itself

इंटरनेट डेस्क। अगर आप सर्दी के मौसम में हनीमून के लिए किसी रोमांटिक जगह की तलाश में है तो केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। यहां पर पूवार हनीमून के लिए एक बहुत ही खूबसूरत शहर है।

आपको धरती पर जन्नत की सैर करने जैसा अहसास होगा। तिरुवनंतपुरम से लगभग 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस शहर को मछली पकडऩे के गांव के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर आप नाव किराए पर लेकर बैकवाटर और मैंग्रोव जंगलों के अद्भुत नजारों का दीदार कर सकते हैं। यहां पर खूबसूरत रिसॉर्ट और होटल मिल जाएंगे। 

यहां के पूवार बीच पर कपल्स का जमावड़ा लगा रहता है। यहां पर सुनहरी रेत और कल-कल बहता पानी पयर्टकों को बहुत ही पसंद आता है। नेय्यर नदी और अरब सागर के बीच बसा ये समुद्र तट आपको बहुत ही पसंद आएगा। यहां की सुन्दरता में नारियल के पेड़ चार चांद लगा देते हैं। वहीं थिरपराप्पु फॉल्स अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है। 

PC: herzindagi 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.