Travel Tips: राधानगर बीच है हनीमून के लिए शानदार जगह, आज ही बना लें घूमने का प्लान 

Hanuman | Wednesday, 08 Nov 2023 12:06:30 PM
Travel Tips: Radhanagar Beach is a great place for honeymoon, plan to visit today itself

इंटरनेट डेस्क। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपने खूबसूरती बीचेज के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका सर्दी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।

आज हम आपको राधानगर बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो हैवलॉक द्वीप में स्थित है। ये देश ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में से एक है। ये बीच अपने शांत वातावरण और रोमांचक गतिविधियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस बीच पर बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों के साथ साथ विदेशी पर्यटकों का आगमन होता है। 

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का ये बीच नीले पानी और सफेद रेत के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। अगर आपका सर्दी के मौसम में पत्नी के हनीमून पर जाने का प्लान है तो ये बीच आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चािहए। यहां पर आपको सूर्यास्त के मनोरम दृश्य का दीदार करने का मौका मिलेगा। 

PC: holidayrider 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.