Travel Tips: बटरफ्लाई बीच पर पत्नी के साथ बिता लें रोमांटिक पल, यादगार बन जाएगा टूर 

Samachar Jagat | Friday, 10 Nov 2023 12:55:47 PM
Travel Tips: Spend romantic moments with your wife at Butterfly Beach, the tour will become memorable

इंटरनेट डेस्क। अगर आप सर्दी के मौसम में छुट्टियों में पत्नी के साथ किसी बीच पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो गोवा जा सकते हैं। यहां पर बहुत से खूबसूरत बीचेज हैं। आज हम आपको यहां के बटरफ्लाई बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर आप पत्नी के साथ घूमने का मजा ले सकते हैं।

रोमांटिक मौसम, वाटर स्पोट्र्स और एकांत वातावरण के लिए ये बीच कपल्स के घूमने के लिए काफी लोकप्रिय है। पालोलेम के उत्तर में दो पहाडिय़ों के बीच स्थित ये बीच कपल्स के घूमने के लिए सबसे रोमांटिक जगह है। विशेष बात है कि इस बीच पर पर्यटकों की बहुत ही कम भीड़ रहती है। इस बीच पर सडक़ के माध्यम से नहीं पहुचा जा सकता है।

यहां पर आप शहर की भीड़ भाड़ से दूर एकांत में रोमांटिक और यादगार समय अपनी पत्नी के साथ बिता सकते हैं। बटरफ्लाई बीच जाने के लिए आप पत्नी के साथ घने जंगलों के माध्यम से ट्रेकिंग कर सकते है। आप यहां पर पालोलेम से नाव द्वारा पहुंच सकते हैं।

PC: herzindagi



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.