Travel Tips: मध्यप्रदेश के मांडू शहर में हैं ये प्रसिद्ध पर्यटक स्थल, एक बार जरूर ही देखें आप 

Samachar Jagat | Tuesday, 10 Oct 2023 11:31:38 AM
Travel Tips: These famous tourist places are in Mandu city of Madhya Pradesh, you must visit them once

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश में कई प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं। उन्हीं में से एक मांडू (मांडव)भी है। इस शहर में आपको अद्भुत कलाकृतियों का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां पर आपको कई पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। 

यहां का रूपमती महल बहुत ही प्रसिद्ध है। विंध्याचल पर्वत शृंखला पर बसे मांडू शहर में रूपमती महल की खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। 

वहीं रूपमती महल के बगल में स्थित रेवा कुंड पयर्टकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। रूपमती महल में पानी की आपूर्ति के उद्देश्य से इसका निर्माण करवाया था। 

वहीं यहां पर स्थित जहाज महल की खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दो कृत्रिम झीलों के बीच स्थित ये इस महल का निर्माण सुल्तान गियास उद दिन खिलजी द्वारा 15वीं शताब्दी में करवाया गया था। जहाज महल की वास्तुकला आपको बहुत ही पंसद आएगी। 

PC: herzindag



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.