Travel Tips: दुनिया में बहुत ही प्रसिद्ध हैं आंध्र प्रदेश के ये दो पर्यटक स्थल, इस बार जरूर करें भ्रमण 

Samachar Jagat | Wednesday, 03 May 2023 12:26:03 PM
Travel Tips: These two tourist places of Andhra Pradesh are very famous in the world

इंटरेनट डेस्क। भारत के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित आंध्र प्रदेश भी अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम आपको इस राज्य के दो प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जहां पर आपको जरूर ही जाना चाहिए। 

आंध्र प्रदेश का तिरुपति मंदिर विश्व प्रसिद्ध है, जो चित्तूर जिले में स्थित है। ये प्रसिद्ध मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। इसी कारण इसे श्री वेंकटेश्वर मंदिर भी बोला जाता है। बारीक नक्काशी, सोने की परत चढ़ा गोपुरम और लड्डू प्रसाद के लिए ये मंदिर दुनिया में प्रसिद्ध है। 

वहीं अगर आप आंध्र प्रदेश की यात्रा कर रहे हैं तो कृष्णा नदी पर स्थित श्रीशैलम बांध को भी जरूर ही देखना चाहिए। भारत के सबसे बड़े बांधों में से एक श्रीशैलम बांध प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर लवर्स को बहुत ही पसंद आता है। इस बांध में आप बोटिंग और ट्रेकिंग का भी मजा ले सकते हैं। 
 

PC: .jagran, tv9hindi, herzindagi



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.