Travel Tips: बांस की झोपड़ियों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है गोवा का ये बीच, आज ही पार्टनर के साथ बना लें घूमने का प्लान 

Samachar Jagat | Thursday, 02 May 2024 02:18:25 PM
Travel Tips: This beach of Goa is famous in the world because of bamboo huts, make a plan to visit with your partner today

इंटरनेट डेस्क। गोवा अपने समुद्री तटों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आप गर्मी के इस मौसम में कहीं पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर जा सकते हैं। यहां पर आपको एक से बढक़र एक बीचेज पर घूमने का मौका मिलेगा।

आज हम आपको यहां के मोरजिम बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। पणजी के उत्तर में  स्थित ये समुद्र तट तेजी से पर्यटको में लोकप्रिय हो रहा है। मोरजिम बीच पर आपको बर्ड वॉचिंग का मजा लेने का मौका मिलेगा। गर्मी के इस मौसम बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए पहुंच रहे हैं।

यहां पर आपको प्राकृतिक खूबसूरती का मजा लेना को मौका मिलेगा। ये बीच छोटी-छोटी लकड़ी और बांस की झोपडिय़ां के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। गोवा का ये बीच विदेशियों का पसंदीदा स्थल है। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ इस बीच पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC: holidayrider, tripadvisor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.