Travel Tips: डल झील में आकर्षण का केन्द्र होती है ये नाव, बना लें घूमने का प्लान 

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Nov 2023 11:53:45 AM
Travel Tips: This boat is the center of attraction in Dal Lake, make a plan to visit

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका सर्दी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान हैं तो श्रीनगर आपके लिए बेहतर विकल्प होगा। यहां पर बहुत से प्रर्यटक स्थलों पर आपको घूमने का मौका मिलेगा। इन्हीं में यहां की डल झील भी एक है।

यहां पर शिकारा नाम की नाव प्रमुख आकर्षणों में से एक है। सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में पहचानी जाने वाली ये नाव दोनों सिरों पर नुकीली होती हैं और ऊपर से कैनोपी लगी होती हैं। इसका स्थानीय निवासी परिवाहन के रूप में उपयोग करते हैं।

पर्यटक भी इसकी सवारी करके आनंदित महसूस करते हैं। झील के बीचो-बीच कई दुकानें भी आकर्षण का केन्द्र रहती है। यहां पर हाथ के बने झुमके, लकड़ी की कलाकृति और केसर मिल जाती है। 26 वर्ग किलोमीटर में फैली श्रीनगर की ये झील पृथ्वी पर स्वर्ग के समान है। यहां पर हाउस बोट का मजा लेने का भी आपको मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने प्लान बना लेना चाहिए। 


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.