Travel Tips : अपनी खूबसूरती के कारण बहुत ही प्रसिद्ध चंडीगढ़ की ये झील, देखने को मिलेंगे प्रवासी पक्षी 

Samachar Jagat | Wednesday, 03 May 2023 01:05:00 PM
Travel Tips: This lake of Chandigarh is very famous due to its beauty, you will get to see migratory birds

इंटरेनट डेस्क। अगर आप गर्मी के इस मौसम में कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो चंडीगढ़ का प्लान बना लें। यहां पर आपको कई खूबसूरत स्थान देखने को मिलेंगे।

आज हम आपको यहां की सुखना लेक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है। लगभग 3 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली इस झील पर कई प्रवासी पक्षी आते हैं। अगर आप सारस और साइबेरियन बतख को देखना चाहते हैं तो एक बार सुखना झील का दीदार जरूर ही करें। बड्र्स लवर या फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये बहुत ही शानदार जगह है। 

इस झील में आप वाटर स्कीइंग, फिशिंग और बोटिंग का मजा ले सकते हैं। ये चंडीगढ़ के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है । आपको एक बार ये झील जरूर ही देखनी चाहिए। यहां पर घूमने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा।

PC: navbharattimes, facebook, aajbihar



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.