Travel Tips: दोस्तों के साथ बना रहे विदेश का ट्रिप तो जा सकते है आप भी इस देश में

Samachar Jagat | Monday, 17 Jul 2023 12:04:48 PM
Travel Tips: Traveling abroad with friends, you too can go to this country

इंटरनेट डेस्क। आपने अभी तक विदेश की यात्रा नहीं की है और आप दोस्तों के साथ में यात्रा के लिए विदेश का ट्रिप प्लान कर रहे है तो आपको इस यात्रा के लिए आज से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसका कारण यह है की हम आपको ऐसी जगह के बारे में बता रहे है जो आपको जरूर पसंद आएगी।

मलेशिया
पहली बार आप दोस्तों के साथ में घूमने के लिए मलेशिया की यात्रा कर सकते है। मलेशिया भारतीय यात्रियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह दुनिया के कई खूबसूरत देशों में से एक है। आपके और आपके दोस्तों के घूमने के लिए इससे बढ़िया जगह और कोई हो ही नहीं सकती है। 

क्या है देखने को 
आप मलेशिया आ रहे है तो यहां आपको प्राचीनता और आधुनिकता का मिश्रण देखने को मिलता है। आप यहां कुआलालंपुर में पॉपुलर पेट्रोनास ट्विन टावर्स देखने जा सकते है। इसके अलावा आप यहां लैंगकॉवी और पेनांग के खूबसूरत बीचेस और यहां के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद भी ले सकते है।

pc- britannica.com,kimkim.com,holidayrider.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.