Travel Tips: सर्दी के मौसम में करें अस्कोट की यात्रा, करीब से देखने को मिलेगी प्रकृति की खूबसूरती 

Samachar Jagat | Saturday, 18 Nov 2023 10:38:54 AM
Travel Tips: Visit Ascot in winter season, you will get to see the beauty of nature closely

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड में ऐसे कई खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं, जिनका नाम शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा। उन्हीं पयर्टक स्थलों में अस्कोट भी एक है,जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे।

ये खूबसूरत पयर्टक स्थल उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील में स्थित है। अगर आपका सर्दी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। आपको जानकार हैरान होगी किया एक समय में अस्कोट में 80 किले हुआ करते थे। पूरे 80 तो नहीं, लेकिन इस पर्यटक स्थल पर आज भी कुछ किलों के अवशेष नजर आ जाते हैं।

विशेष बात ये है ये पयर्टक स्थल प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुरुआती प्वॉइंट भी है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे।  अस्कोट के वॉटरफॉल इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। आपको एक बार यहां पर घूमने के लिए जरूर ही जाना चाहिए। यहां जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा। 

PC: amarujala, abplive



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.