Travel Tips: गर्मी के मौसम मेें करें हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर की सैर, देखने को मिलेंगे ये पर्यटक स्थल

Samachar Jagat | Monday, 22 Apr 2024 02:43:13 PM
Travel Tips: Visit Mandi city of Himachal Pradesh in summer season, you will see these tourist places

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश अपने हिल स्टेशनों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है।  आज हम आपको हिमाचल की एक बहुत ही खूबसूरत जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

आज हम आपको हिमाचल की मंडी के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं, जो चंडीगढ़ से करीबन 198 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। अगर आपका गर्मी के मौसम में किसी खूबसूरत जगह पर जाने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।  यहां पर आपको कई खूबसूरत पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। आज हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में जानकारी देने जा  रहे हैं। 

कमलाह फोर्ट
मंडी का कमलाह फोर्ट भी आपको बहुत ही पसंद आएगा। पहाड़ों के बीच में स्थित कमलाह फोर्ट की खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको एक बार ये किला जरूर ही देखना चाहिए।

पराशर झील 
यहां पर आपको पराशर झील का दीदार करने का मौका मिलेगा, जिसके पानी को देखकर ही आप हैरान हर जाएंगे। बताया जाता है इस झील का पानी इतना साफ है कि आप इसमें अपनी शक्ल भी देख सकते हैं। इस झील के ठीक पास में तीन मंजिला शिवालय भी आपको देखने को मिलेगा। आपको एक बार यहां पर जरूर ही घूमने जाना चाहिए। 

सुंदरनगर
हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में सुंदरनगर भी बहुत ही खूबसूरत है। अगर आप किसी खूबसूरत और शांत जगह की तलाश में हैं, तो यहां जा सकते हैं। चारों ओर की हरियाली आपका दिल जीत लेगी। यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। 

PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.