Travel Tips: हिमाचल प्रदेश के इन हिल स्टेशन पर गर्मी के मौसम में करें भ्रमण, यादगार बनेगा टूर

Samachar Jagat | Tuesday, 09 Apr 2024 10:14:53 AM
Travel Tips: Visit these hill stations of Himachal Pradesh in summer season, the tour will become memorable

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश अपने पयर्टक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। गर्मी के मौसम में ये घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। अगर आपका इस मौसम में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। आज आपको यहां के दो पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं, जहां पर आप गर्मी के मौसम में घूमने का मजा ले सकते हैं।  

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला उत्तरी भारत का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन भी है। इस हिल स्टेशन मॉल रोड, रिज, टॉय ट्रेन और औपनिवेशिक वास्तुकला के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये देश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में एक है। यहां पर कई ऐतिहासिक मंदिरों के साथ ही औपनिवेशिक शैली की इमारतें भी हैं। इसकी मनोरम प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण किसी भी दिल खुश कर देगा। 

मनाली:  यहां पर पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला के बर्फ से ढकी ढलानों के बीच स्थित मनाली भी सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है।  ये समुद्र तल से 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। मनाली अपने हरे भरे जंगल, फूलों के साथ बिछी घास के मैदानों, नीले रंग की धाराओं और ताजगी की लगातार खुशबू से पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। आपको यहां पर संग्रहालयों से लेकर मंदिरों तक, नदी के रोमांच से लेकर ट्रेकिंग ट्रेल्स तक, गांवों से लेकर ऊबड़-खाबड़ गलियों तक घूमने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: navbharattimes, traveltriangle, navbharattimes



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.