Travel Tips: गर्मियों के इस मौसम में घूमने के लिए जाए आप भी इन जगहों पर

Samachar Jagat | Saturday, 13 May 2023 01:10:39 PM
Travel Tips: You can also go to these places to visit in this summer season

इंटरनेट डेस्क। मौसम गर्मियों का चल रहा है और हर कोई इस मौसम में घूमने जाना चाहता है। ऐसे में आप भी अगर इस मौसम में घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो आज आपको बता रहे है की आप कहा जा सकते है। वैसे आपकों ऐसी ठंडी जगहों के बारे में बताएंगे जो आपको जरूर पसंद आएगी।

मनाली
आप अपनी इन छुट्टियों में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित मनाली को चुन सकते है। ये ऐसी जगह है जो आपको जरूर पसंद आएगी। मनाली में रोहतांग पास, सोलंग वैली, ओल्ड मनाली, हिडिंबा मंदिर इतनी जगह है जो आप देख सकते है। वैसे यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपको जरूर पसंद आएगी।

गुलमर्ग
इसके साथ ही आप अपनी इस यात्रा में जम्मू - कश्मीर के गुलमर्ग जा सकते है। वैसे यह जगह इतनी सुंदर है की आपको देखते ही पसंद आ जाएगी। ऐसे भी कश्मीर को स्वर्ग कहा जाता है। गुलमर्ग में आप गोंडोला, खिलनमार्ग, निंगली नल्लाह के साथ साथ और भी जगह जा सकते है।

pc- ghumodunia.com, navbhart,jagran.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.