Travel Tips: जन्माष्टमी के मौके पर जा सकते आप भी इस बार इन जगहों पर

Samachar Jagat | Tuesday, 05 Sep 2023 02:42:38 PM
Travel Tips: You can also visit these places this time on the occasion of Janmashtami

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर इस बार जन्माष्टमी पर्व देश में किसी अन्य जगह पर मनाने की सोच रहे है तो आपको फिर देर नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए की पर्व नजदीक आ चुका है और आप अगर जाने की सोच रहे है तो फिर आपको बता देते है ऐसी जगहों के बारे में जहां आप जा सकते है।

गुरुवायूर मंदिर
इस बार आप जन्माष्टमी पर केरल के त्रिशूर जा सकते है। यहां पर स्थित गुरुवायूर मंदिर भगवान कृष्ण की वजह से बहुत खास माना जाता है। यह दक्षिण भारत के मशहूर तीर्थ स्थलों में से एक है। ऐसे में आप इस बार कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर घूमने के लिए यहां आ सकते है।

घाटकोपर
इसके साथ ही आप इस बार घूमने के लिए और जन्माष्टमी पर्व के लिए मुंबई के घाटकोपर जा सकते है। यहां हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है। ऐसे में आप यहां भी आ सकते है। 

pc- amar ujala,naidunia,inextlive.com



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.