Travel Tips: बिना वीजा के आप कर सकते हैं थाईलैंड की यात्रा, दिया गया है ये ऑफर

Samachar Jagat | Saturday, 04 Nov 2023 12:02:36 PM
Travel Tips: You can travel to Thailand without visa, this offer has been given

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका इस महीने में थाइलैंड घूमने का प्लान है तो ये खबर आपके काम की है। खबर ये है इस देश में आपके पास अभी बिना वीजा घूमने का मौका है।

थाईलैंड सरकार की ओर से टूरिज्म बढ़ाने के मकसद से भारतीय नागरिकों को बड़ा ऑफर दिया है। जिससे भारतीय नगारिक बिना वीजा के इस देश की खूबसूरत का दीदार कर सकेंगे।  खबरों के अनुसार, थाईलैंड के टूरिज्म विभाग ने जानकारी कि नवंबर 2023 से अगले साल मई महीने तक भारतीय नागरिक बिना वीजा के उनके देश में घूमने की सुविधा का फायदा उठा पाएंगे।

आप छह 6 महीने के दौरान कभी भी ऐसा कर सकते हैं। विशेष बात ये है इस दौरान भारतीय पर्यटक इस देश में 30 दिनों तक रह भी सकते हैं। थाइलैंड अपने पयर्टक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का भी मोका मिलेगा। 

PC: holidayrider



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.