Travel Tips: दुनिया के सात अजूबों में शामिल इस जगह की जरूर करें आप भी सैर, खूबसूरती देख हो जाएंगे खुश

Samachar Jagat | Wednesday, 09 Aug 2023 02:58:47 PM
Travel Tips: You must visit this place included in the seven wonders of the world, you will be happy to see the beauty

इंटरनेट डेस्क। आप भी विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे है और वो भी ऐसी ऐतिहासिक जगह जो हर किसी को पसंद आती हो तो आज आपको बता रहे है एक ऐसी ही जगह के बारे में जहां आप घूमने जा सकते है और ऐतिहासिह जगहों को देख सकते है। तो इस बार जाए आप दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में। यह शहर दुनिया के सात अजूबों में से एक है।
रहस्यों का शहर है माचू पिचू
आप यहां जा रहे है तो आपको बता दें की यह शहर रहस्यों का शहर है। करीब 8000 फीट की ऊंचाई पर उरुबाम्बा घाटी के ऊपर एक पहाड़ी पर यह शहर मौजूद है। इसे साल 2007 में दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया था। जानकारी के अनुसार अपनी खूबसूरती और कई रहस्यों के वजह से यह शहर पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है।

खूबसूरत जगह है माचू पिचू
जानकारी के अनुसार माचू पिचू यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। इसे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों में से एक माना जाता है। यह स्थल कई सौ इमारतों से बना है, जिनमें मंदिर, महल और घर शामिल हैं। खास बात यह है कि यहां मौजूद इमारतों को बनाने के लिए किसी भी औजारों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

pc- d.bhaskar, nationalgeographic.com, britannica.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.