Visa Fees: इन 5 देशों में भारतीयों के लिए सबसे कम वीजा फीस, वीजा ऑन अराइवल मिलता है

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Apr 2023 02:23:41 PM
Visa Fees: These 5 countries have the lowest visa fees for Indians, get visa on arrival

कंबोडिया, मालदीव, थाईलैंड, इंडोनेशिया और श्रीलंका में भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे कम वीजा शुल्क है। ये पांच देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल भी देते हैं। इस वजह से भारतीयों के लिए इन देशों में यात्रा करना आसान और सस्ता है। आइए जानते हैं कि इन देशों में भारतीयों के लिए कितनी वीजा फीस है और यहां यात्रा के दौरान कौन-कौन से दस्तावेज रखने चाहिए।


कंबोडिया

कंबोडिया जाने के लिए भारतीय पर्यटकों को 35 अमेरिकी डॉलर (2,316 रुपये) वीजा शुल्क देना पड़ता है। कंबोडिया भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। वीजा कंबोडिया हवाई अड्डे पर ही उपलब्ध है। यह वीजा अधिकतम 30 दिनों के लिए वैध होता है। कंबोडिया की यात्रा करते समय, आपको कंबोडिया में रहने और वापसी के लिए पासपोर्ट, फोटो और कन्फर्म टिकट का विवरण देना होगा।

मालदीव

एक भारतीय पर्यटक को मालदीव जाने के लिए करीब 3,733 रुपए वीजा शुल्क देना पड़ता है। मालदीव में भारतीयों को एयरपोर्ट पर ही वीजा ऑन अराइवल मिलता है। यह 14 दिनों के लिए वैध है। मालदीव के लिए आपको अपने साथ पासपोर्ट, फोटो और रिटर्न टिकट का विवरण देना होगा।

इंडोनेशिया

भारतीय पर्यटकों को इंडोनेशिया के लिए 35 अमेरिकी डॉलर (2,316 रुपये) वीजा शुल्क देना होता है। इंडोनेशिया भारतीय पर्यटकों को आगमन पर वीजा सुविधा प्रदान करता है। यह वीजा 30 दिनों के लिए उपलब्ध होता है। इंडोनेशिया के लिए, आपको पासपोर्ट, फोटोग्राफ और कन्फर्म रिटर्न टिकट का विवरण देना होगा। आपको हवाईअड्डे पर ठहरने के लिए आवश्यक धनराशि का प्रमाण भी दिखाना पड़ सकता है।

थाईलैंड

भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड जाने के लिए 1000 थाईलैंड बहत (1834 रुपए) चुकाने होते हैं। हालांकि, सिंगल एंट्री टूरिस्ट वीजा 1,600 रुपये से 2,000 रुपये में उपलब्ध है। थाईलैंड भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। यह वीजा 30 दिनों के लिए उपलब्ध होता है। थाईलैंड के लिए, आपको अपना पासपोर्ट, फोटोग्राफ और कन्फर्म रिटर्न टिकट का विवरण ले जाने की आवश्यकता है। आपको हवाईअड्डे पर ठहरने के लिए आवश्यक धनराशि का प्रमाण भी दिखाना पड़ सकता है।

श्रीलंका

भारतीय पर्यटकों को श्रीलंका के बीच 25 अमेरिकी डॉलर (1,655 रुपये) चुकाने होते हैं। श्रीलंका में भारतीय पर्यटकों को आगमन पर वीजा सुविधा प्रदान करता है। यह वीजा अधिकतम 30 दिनों के लिए उपलब्ध है। श्रीलंका के लिए आपको अपना पासपोर्ट, फोटोग्राफ और अपने कन्फर्म रिटर्न टिकट का विवरण साथ रखना होगा। आपको हवाईअड्डे पर ठहरने के लिए आवश्यक धनराशि का प्रमाण भी दिखाना पड़ सकता है।

वीजा ऑन अराइवल के नियम और शुल्क अलग-अलग देशों में अलग-अलग होते हैं। इसलिए जाने से पहले इन देशों के वीजा ऑन अराइवल की डिटेल जरूर जान लें। यहां सिंगल एंट्री टूरिस्ट वीजा की फीस है। हालांकि, ये फीस दूतावास से ली जाने वाली वीजा फीस से थोड़ी ज्यादा होती है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.