वीज़ा मुक्त देश! बिना वीजा के इन 57 देशों में घूम सकते हैं भारतीय, देखें लिस्ट

Samachar Jagat | Monday, 24 Jul 2023 10:23:50 AM
Visa free countries! Indians can visit these 57 countries without visa , see list

वीज़ा मुक्त देश! जब किसी भी भारतीय को किसी दूसरे देश की यात्रा करनी होती है तो उसका पासपोर्ट सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन जाता है। दरअसल, आपके देश के यात्रियों को कितने देश सुविधाएं दे रहे हैं, ये आपके पासपोर्ट की ग्लोबल रैंक के हिसाब से तय होता है.

ऐसे में मंगलवार को जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग में भारत अब 80वें स्थान पर पहुंच गया है. साल 2022 की हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग की तुलना में इस बार भारतीय पासपोर्ट 5 पायदान ऊपर है।

वर्तमान में, भारतीय पासपोर्ट धारकों को 57 देशों की यात्रा के लिए वीजा के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इन देशों में भारतीयों को वीज़ा फ्री एंट्री मिलती है, या वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा दी जाती है। वीजा ऑन अराइवल में यात्रियों को संबंधित देश में पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर ही तुरंत वीजा दे दिया जाता है. इसकी प्रक्रिया भी आसान है, जिससे यात्रियों को भी काफी फायदा मिलता है.


वहीं, 177 देश ऐसे हैं जहां भारतीय नागरिकों को पहले वीजा के लिए आवेदन करना पड़ता है। जांच के बाद ही उन्हें वीजा दिया जाता है। इन देशों में अमेरिका, चीन, जापान, रूस और यूरोपीय संघ के सभी देश भी शामिल हैं।

सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली है

हेनले रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर का पासपोर्ट जापान को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट बन गया है। सिंगापुर के पासपोर्ट पर दुनिया के 192 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है। वहीं, पिछले 5 साल से नंबर वन रहा जापान अब तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, पहले नंबर पर रहने वाला अमेरिका अब आठवें नंबर पर पहुंच गया है।

भारत से इन 57 देशों में जाने के लिए वीज़ा फ्री या वीज़ा ऑन अराइवल का विकल्प उपलब्ध है। पूरी सूची पढ़ें.

1. फ़िजी

2. मार्शल द्वीप

3. माइक्रोनेशिया

4. नीयू

5. पलाऊ द्वीप

6. समोआ

7. तुवालु

8. वानुअतु

9. ईरान

10. जॉर्डन

11. ओमान

12. कतर

13. अल्बानिया

14. सर्बिया

15. बारबाडोस

16. ब्रिटिश वर्जिन द्वीपसमूह

17. डोमिनिका

18. ग्रेनाडा

19. हैती

20. जमैका

21. मोंटसेराट

22. सेंट किट्स और नेविस

23. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस

24. त्रिनिदाद और टोबैगो

25. कंबोडिया

26. इंडोनेशिया

27. भूटान

28. सेंट लूसिया

29. लाओस

30. मकाओ

31. मालदीव

32. म्यांमार

33. नेपाल

34. श्रीलंका

35. थाईलैंड

36. तिमोर-लेस्ते

37. बोलीविया

38. गैबॉन

39. गिनी-बिसाऊ

40. मेडागास्कर

41. मॉरिटानिया

42. मॉरीशस

43. मोज़ाम्बिक

44. रवांडा

45. सेनेगल

46. ​​सेशेल्स

47. सिएरा लियोन

48. सोमालिया

49. तंजानिया

50. टोगो

51. ट्यूनीशिया

52. जिम्बाब्वे

53. केप वर्डे द्वीप

54. कोमोरो द्वीप समूह

55. बुरुंडी

56. कजाकिस्तान

57. अल साल्वाडोर

दुनिया में इस देश का सबसे कमजोर पासपोर्ट!

ताजा रैंकिंग के मुताबिक जहां सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे मजबूत है, वहीं अफगानिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर है। अफगानिस्तान के बाद इस सूची में इराक और सीरिया का नंबर आता है. वहीं, पाकिस्तान के पासपोर्ट की हालत भी बेहद खराब है. पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया का चौथा सबसे कमज़ोर पासपोर्ट है। पाकिस्तान को सिर्फ 33 देशों में ही वीजा फ्री एंट्री मिलती है।

(pc rightsofemployees)



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.