Mumbai में गणेश उत्सव के पांचवें दिन 31,365 मूर्तियों को विसर्जित किया गया

Samachar Jagat | Monday, 05 Sep 2022 01:04:07 PM
31,365 idols immersed on the fifth day of Ganesh festival in Mumbai

गणपति उत्सव के पांचवें दिन मुंबई में समंदर और कृत्रिम तालाबों में गणेश की कुल 31,365 मूर्तियों को विसर्जित किया गया।
बृन्हमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उत्सव के पांचवें दिन रविवार के बाद अबतक किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सुबह छह बजे तक 30,446 घरेलू, 27 हरतालिका, और 892 सार्वजनिक मूर्तियों को विसर्जित किया गया है।

उन्होंने बताया कि कम से कम 12,030 घरेलू मूर्तियों, 16 हरतालिका और 377 सार्वजनिक मंडल की मूर्तियों को मुंबई के अलग अलग स्थानों पर बनाए गए कृत्रि तालाबों में विसर्जित किया गया है। मूर्तियों को विभिन्न तटों से समुद्र में भी विसर्जित किया गया है। अधिकारी के मुताबिक, उन स्थानों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे जहां से मूर्तियों को विसर्जित किया जाना था।मुंबई पुलिस ने लालबागचा का राजा और अन्य पंडालों के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिदे के साथ सोमवार को लालबागचा राजा पंडाल जाएंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.