BJP: लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी का मंथन, बदले जा सकते है कुछ राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी!

Shivkishore | Wednesday, 07 Jun 2023 08:14:37 AM
BJP: BJP brainstorming about Loksabha elections, state president and state in-charge can be changed in some states

इंटरेनट डेस्क। 2024 में लोकसभा चुनाव है और उस चुनाव की तैयारी में भाजपा अभी से ही जुट गई है। पार्टी का मिशन 2024 को भी फतह करना है। इसकों लेकर भाजपा के बड़े नेताओं की लगभग 10 घंटे तक लंबी चर्चा चली है। साथ ही इस साल के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है उसको लेकर भी चर्चा की गई।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो  आने वाले चुनावों की तैयारी, संगठन को मजबूत करने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष सहित कई बड़े नेताओं की बैठक हुई। पार्टी सूत्रों की माने तो चुनावों को लेकर मंथन किया गया है।

बताया जा रहा है ये मीटिंग रात में करीब चार घंटे और फिर सुबह करीब छह घंटे हुई। सूत्रों की माने तो चुनावों के साथ साथ बैठक में संगठन के खाली पदों को भरने पर भी चर्चा हुई। खबरें तो यह भी है चुनावों के मद्देनजर कुछ महत्वपूर्ण राज्यों के प्रदेश प्रभारी और कुछ राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जा सकते है।

pc- the print



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.