Advance Salary: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी एडवांस सैलेरी, देश में पहली बार ऐसा सिस्टम लागू करने वाला राजस्थान बना पहला राज्य

Samachar Jagat | Friday, 02 Jun 2023 12:20:20 PM
Advance Salary: Government employees will get advance salary, Rajasthan became the first state to implement such a system for the first time in the country.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार के मुखिया अशोक गहलोत प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए वो हर कदम उठाने को तैयार है जिससे की वो खुश रह सके। ऐसा इसलिए बोल रहे है की आगामी 5 महीनों में राजस्थान में विधानसभा चुनाव है और ऐसे में वो कर्मचारियों को नाराज कर कोई भी मुसीबत नहीं लेना चाहते है। ऐसे में वो कोई ना कोई नई योजना लाते ही रहते है।

इसी बीच सरकार ने फैसला लिया है और कर्मचारियों को वेतन का अग्रिम भुगतान किए जाने का फैसला भी किया है। सीएम अशोक गहलोत की तरफ से ‘अर्न्ड सैलेरी एडवांस ड्रॉल एक्सेस स्कीम’ को मंजूरी दे दी गई है। कर्मचारियों को महीने के अंत से पहले ही आनुपातिक रूप से एडवांस वेतन दिया जाएगा। कर्मचारी को दी गई एडवांस सैलरी की कटौती अगले महीने की सैलरी से की जाएगी।

जानकारी के अनुसार कर्मचारियों के लिए यह योजना 1 जून 2023 से प्रभावी हो गई है। इससे पहले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन को लागू कर नया लाभ दे ही चुके हैं। इसके बाद कर्मचारी खुश हैं।. अब सरकार कर्मचारयिं के लिए एक और अहम योजना लेकर आई है।

pc- abp news


 
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.