इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक उठापठक बढ़ गई है। आज गुरुवार को एक न्यूज चैनल के कॉन्क्लेव में शामिल हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी बात रखी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, हम बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा नाम रखने के पीछे भाजपा का उद्देश्य केवल मुख्यमंत्री, सत्ता या किसी मंत्री को बदलना नहीं है। हमारा एजेंडा बंगाल के जनमानस के अंदर अभी जो चल रहा है, उसको रोकने और परिवर्तित करने की इच्छा जगाना है।

हम बंगाल की स्थिति को बदलने लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम नहीं कि दीदी जय श्री राम के नारे से क्यों चिढ़ती हैं। उन्होंने कहा, जय श्री राम तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ बंगाल के लोगों का नारा है। ये राजनीति से अलग नहीं है, ये संस्कृति और भावनाओं का सवाल है। उन्होंने कहा कि लेफ्ट-कांग्रेस और अन्य पार्टियों के गठबंधन से हमें कुछ लेना देना नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं। लोकसभा में हमारे वोट बढ़े हैं।