केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन सत्र को संबोधित

Samachar Jagat | Friday, 22 Apr 2022 09:40:20 AM
Bhopal. Union Home Minister Amit Shah will reach here at around 10.30 am today and will address the 48th All India Police Science Congress apart from tendu patta collectors' conference.

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह लगभग साढे  दस बजे यहां पहुंचेंगे और तेंदुपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन के अलावा 48 वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस को संबोधित करेंगे। श्री शाह विशेष विमान से सुबह यहां पहुंचने के बाद लगभग आठ घंटे यहां बिताएंगे और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और मंत्रियों से भी चर्चा करेंगे। उनका एक रोड शो भी प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचने के पूर्व होगा।


श्री शाह की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य पार्टी नेता मौजूद रहेंगे। वे स्टेट हैंगर से सीधे केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) पहुंचकर अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दो दिवसीय आयोजन का यह पहला दिन होगा।


श्री शाह इसके बाद मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर भोज में शामिल होंगे। दिन में लगभग सवा दो बजे श्री शाह जंबूरी मैदान पर आयोजित वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित कर तेंदुपत्ता संग्राहकों के लाभांश वितरित करेंगे। इसके बाद श्री शाह अपरान्ह चार बजे बाज प्रदेश भाजपा कार्यालय रवाना होंगे। वहां लगभग दो घंटे बिताने के बाद श्री शाह वापस स्टेट हैंगर आएंगे और देर शाम विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।


श्री शाह की यात्रा के मद्देनजर लगभग सात केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के अनेक पदाधिकारी और प्रदेश भाजपा नेता प्रदेश की राजधानी में रहेंगे। श्री शाह के स्वागत के लिए जगह जगह बैनर पोस्टर और स्वागत द्बार भी बनाए गए हैं। श्री शाह की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं और शहर में अनेक स्थानों पर यातायात परिवर्तित भी किया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.