बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर चोरी का मामला, पटना स्थित घर से चोर साफ कर गए लाखों के सामने और दस्तावेज

Samachar Jagat | Friday, 01 Oct 2021 11:40:36 AM
Bihar Congress President Madan Mohan Jha's house theft case, more documents in front of lakhs of thieves cleared from house in Patna

इंटरनेट डेस्क। बिहार की राजधानी पटना में चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। चोरी भी किसी आम इंसान के घर नहीं हुई है ये चोरी का मामला बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के घर चोरी का वारदात हुई है। पुलिस ने बताया कि पटना स्थित बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने कई सामानों पर हाथ साफ किया है। 

 

पटना: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर चोरी का मामला सामने आया है।

उनके बेटे माधव झा ने बताया, "रात को चोरों ने अलमारी से कुछ दस्तावेज और पैसे चोरी किए हैं। पूरा सामान बिखरा पड़ा है।" pic.twitter.com/MqlPnUEyJ3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार,  बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के बेटे माधव झा ने बताया कि रात को चोरों ने अलमारी से कुछ दस्तावेज और पैसे चोरी किए हैं। पूरा सामान बिखरा पड़ा है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि इतनी सिक्योरिटी के बाद भी चोरी की ये घटना कैसे हुई ये समझ से परे है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.