Bihar: लालू के खास एमएलसी पर भड़के नीतीश, सुनील सिंह से कहा भाजपा के संपर्क में है

Samachar Jagat | Tuesday, 11 Jul 2023 08:23:12 AM
Bihar: Nitish furious over Lalu's special MLC, told Sunil Singh that he is in touch with BJP

इंटरनेट डेस्क। बिहार की राजनीति में कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं रहता है। ऐसा ही हाल में वहा देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह को जमकर फटकार लगाई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो खबरे यह है की सुनील सिंह भाजपा के संर्पक में है।

इसी बात को लेकर नीतीश ने सुनील सिंह से कहा कि आप अमित शाह के संपर्क में हैं, भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसा मत कीजिए, लालू जी के करीबी हैं। इन्हीं के साथ रहिए। बता दें की बिहार में मानसून सत्र की बैठक चल रही है। 

विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद नीतीश कुमार की और से महागठबंधन की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सीएम नीतीश सुनील सिंह पर भड़क गए। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम ने मीटिंग में यहां तक कह दिया कि उन्हें सब पता है कि कौन-किसके संपर्क में है। ऐसा करना बंद कीजिए और महागठबंधन की एकता को मजबूत कीजिए। इस पर सुनील सिंह भी जवाब देने के लिए खड़े हुए तो डिप्टी सीएम तेजस्वी ने मामले को शांत कराया। 

pc- jansatta



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.