ByElection : कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की घोषणा की, कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को बनाय स्टार चुनाव प्रचारक, हिमाचल में करेंगे प्रचार

Samachar Jagat | Friday, 08 Oct 2021 05:27:06 PM
ByElection  : Congress announces 20 star campaigners for Himachal Pradesh's Lok Sabha and assembly by-elections, Congress appoints Kanhaiya Kumar as star campaigner, will campaign in Himachal

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के बाद आज शुक्रवार को कांग्रेस ने भी आगामी उपचुनावों के लिए अपने स्टार चुनाव प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए करीब 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। स्टार प्रचारकों में कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी की सदस्यता लेने वाले युवा छात्रसंघ नेता कन्हैया कुमार को भी शामिल किया है। कन्हैया कुमार के साथ सचिन पायलट और नवजोत सिंह सिद्धू को भी कांग्रेस ने आगामी उपचुनाव में पार्टी का स्टार चुनाव प्रचारक बनाया है। 

 

Congress announces 20 star campaigners for all bye-elections to Lok Sabha&Legislative Assembly of Himachal Pradesh to be held on 30th Oct

List includes Bhupesh Baghel, Charanjit S Channi Bhupinder S Hooda, Anand Sharma, Rajeev Shukla, Sachin Pilot, Navjot S Sidhu &Kanhaiya Kumar pic.twitter.com/T3ReARTTZB

— ANI (@ANI) October 8, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, कांग्रेस ने आज शुक्रवार को 30 अक्टूबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की घोषणा की है। स्टार प्रचारकों में कई मुख्यमंत्रियों को भी जगह दी है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरणजीत एस चन्नी, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर एस हुड्डा को भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता रहे आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट, पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत एस सिद्धू और कन्हैया कुमार शामिल हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.