Congress: लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस निकालेगी भारत न्याय यात्रा, मणिपुर से मुंबई तक का होगा सफर

Samachar Jagat | Wednesday, 27 Dec 2023 11:27:32 AM
Congress: Before the Lok Sabha elections, Congress will take out Bharat Nyay Yatra, the journey will be from Manipur to Mumbai.

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों की तैयारी भाजपा तो शुरू कर ही चुकी है, लेकिन कांग्रेस भी इसकी तैयारी में जुट गई है। बता दें की चुनावों से पहले राहुल गांधी अब भारत न्याय यात्रा की शुरुआत करने जा रहे है। बता दें की की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब दूसरी यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बार की यात्रा मणिपुर से मुंबई तक की होगी। कांग्रेस इस यात्रा में 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भारत न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से होगी, जोकि 20 मार्च तक चलेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

हालांकि इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे या कोई ओर इसको लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। बता दें की कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी जो 7 सितंबर, 2022 को शुरू हुई थी ये यात्रा करीब 5 महीने चली थी। 

pc- outlookindia.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.